खबरें बिहार

मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी रविवार को मनाया जायेगा

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। 14 जनवरी 2023 शनिवार को रात्रि 2 बचकर 53 मिनट के बाद भगवान भास्कर मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे, इसी के साथ भगवान सूर्य उत्तरायण भी हो जायेंगे और खरमास समाप्त हो जाएगा। आचार्य सुजीत शास्त्री (मिट्ठू बाबा) ने बताया कि इस बार 14 जनवरी 2023 दिन शनिवार को रात्रि में 2बजकर53 मिनट से संक्रांति लग रही है, इसलिए इसका पुण्यकाल अगले दिन यानी 15 जनवरी 2023 दिन रविवार को मध्यान्ह काल तक रहेगा। इसी दिन मकर संक्रांति खिचड़ी का महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मिट्ठू बाबा ने यह भी बताया कि मकर संक्रांति के दिन पुस्तक दान, पंचांग दान ,कंबल दान, वस्त्र दान, अन्नदान ,तिल दान, द्रव्य दान इत्यादि का शास्त्रों में बहुत ही बड़ा महत्व है। आज के दिन खिचड़ी बनाकर अपने कुलदेवता को चढ़ा कर  सपरिवार बंधुओं के साथ खाने खिलाने से शनि ग्रह जन्य दोषों से निवृत्ति मिलती है और साथ ही इसके सप्ताहिक सेवन से शरीर में कांति का अनुभव मिलता है तथा उदर विकार दूर होते हैं। इस दिन गंगा नदी के अलावा अन्य सभी नदियों और कुंडों में स्नान करने से त्वचा संबंधी रोग आदि का नाश हो जाता है। आज के दिन स्नान दान का बड़ा ही महत्व है जो हमारे शास्त्रों में वर्णित है आप सभी को मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *