खबरें बिहार

सशक्त मंडल अभियान के लिए कार्य करेंगे तो पार्टी मजबूत होगी: रंजन कुमार

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। संगठन की मजबूती, अगामी कार्यक्रम एवं कार्ययोजना को लेकर भाजपा की संगठनात्मक जिला बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय बैरिया स्थित एस & एम गार्डेन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से सशक्त मंडल अभियान के तहत मंडल कार्यशाला, सक्रिय बूथ समिति, पन्ना प्रमुख की नियुक्ति, मंडल प्रवासी कार्यशाला कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने आगत अतिथियों के स्वागत उपरांत अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हम सभी वर्तमान सत्र में पिछले तीन वर्षों से साथ-साथ संगठन कार्य रहे हैं। आप सबों के सामूहिक प्रयास ने संगठन को नि:संदेह मजबूत किया। किन्तु आने वाले समय को ध्यान में रखते हुए इसे सशक्त बनाने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जब साकारात्मक उर्जा के साथ ‘सशक्त मंडल’ अभियान के लिए कार्य करेंगे तो पार्टी मजबूत होगी,पार्टी मजबूत होगी तो अंत्योदय और राष्ट्रवाद के विचार को नई ताकत मिलेगी। कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में सशक्त मंडल एवं सशक्त समिति अभियान के साथ-साथ पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें मुजफ्फरपुर जिले में लगभग 40 प्रतिशत तक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं आने वाले समय में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण हो जाएगा यही सशक्त मंडल एवं बूथ समितिया आगामी लोकसभा चुनाव में महती भूमिका का निर्वहन करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की  एकजुटता व सामूहिक प्रयास से जिस प्रकार से भाजपा ने कुढ़नी उपचुनाव में विजय प्राप्त किया है उसी प्रकार से जिले के प्रत्येक बूथ को मजबूत करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
बैठक में मुख्य अतिथि वक्ता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद राधामोहन शर्मा ने* सभी संगठनात्मक मंडलों के अध्यक्षों से अगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से चर्चा कर बूथ की मजबूती को लेकर किस तरीके से हम अपने बूथ को मजबूती प्रदान कर सकते हैं इस बारे में बताया। उन्होंने सशक्त मंडल सक्रिय बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं केंद्र सरकार कि आमजन को दी जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए सशक्त मंडल का होना अनिवार्य है जहां सशक्त मंडल होगा वहीं काम होगा । कहा कि जिस प्रकार से केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा देश में जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है वह काबिले तारीफ है जो जो वादे किए वह उनको पूरा करने में सरकार खरी उतरी है हम सबको केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता निभानी होगी। कहा कि अगामी कार्यक्रम सुशासन दिवस एवं मन की बात की सफलता को लेकर विशेष चिंता की जरूरत है।
 बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि संगठन के कार्य का मूल आधार संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता ही हैं जो अनुशासित, राष्ट्रहित के प्रति संकल्पित और समर्पित कार्यकर्ता हैं ऐसे में यह आवश्यक है कि हम जिस उदेश्य को लेकर संगठन से जुड़े हैं उस उदेश्य की पूर्ति हेतु हमें संगठन की रचना के अनुरूप दायित्व निर्वहन के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।
वहीं पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि संगठन से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती है । संगठन की शक्ति से ही देश व समाज का विकास होता है। अतः हम सभी को एक मजबूत संगठन बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए।
बैठक में पार्टी पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्षों ने अपने विचार प्रकट किए एवं संगठन हित में सतत कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया ।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सचिन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री संजीव झा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, विवेक कुमार, अशोक सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह,  डाo अरविंद कुमार सिंह, पूर्व विधानपार्षद नरेंद्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ नेता, रामकुमार झा, अर्जुन राम,  जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार साह, मनीष कुमार, निर्मला साहु, सुनीता सहनी, हरिमोहन चौधरी सहित बैठक में अपेक्षित सभी मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *