खबरें बिहार

वनवासी कल्याण आश्रम 14 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाएगा

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। वनवासी कल्याण आश्रम की एक बैठक माधव निकेतन सूतापट्टी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अजय नारायण सिन्हा ने किया।
बैठक में रविवार 14 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस संदर्भ में बताते हुए महामंत्री श्यामसुंदर भरतिया ने बताया कि जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिस के संयोजक राकेश सम्राट को बनाया गया। इस प्रतियोगिता को दो समूह में बांटा गया है। जिसमें वर्ग 3 से लेकर 12वीं तक के बच्चे जो किसी भी स्कूल या संस्था में पढ़ते हो, वह निशुल्क भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए दो व्हाट्सएप नंबर 9431689100,9334901062 जारी किया गया है। जिस पर प्रतिभागी 13 नवंबर रात्रि 8:00 बजे तक अपना नामांकन दर्ज करा सकते हैं। चित्रकला प्रतियोगिता में तीन सम्मानित जज रहेंगे। जिनके देखरेख में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जितने वाले दोनों समूह के 5 5 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दिग्विजय कुमार मंत्री अनिल कुमार सिन्हा, उर्मिला बंका ,मंजू सिन्हा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *