खबरें बिहार

बिहार प्रभारी बनने के बाद पहली बार मुजफ्फरपुर पंहुचे विनोद तावड़े का हुआ जोरदार स्वागत

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। बिहार भाजपा के प्रभारी सह राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े के साथ परिचयात्मक बैठक में बिहार के ताजा राजनीतिक हालात, बदलते परिवेश में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका, अगामी कार्यक्रम आदि पर चर्चा के साथ प्रदेश भाजपा की क्षेत्रीय बैठक स्थानीय मीठनपुरा स्थित द पार्क के सभागार में संपन्न हुई।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की अध्यक्षता में 4 सत्र में आयोजित अलग-अलग बैठक में तिरहुत एवं सारण क्षेत्र के 11 जिलों के प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ता जिनमें सभी अपेक्षित जिलों के जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, सासंद, विधायक,पूर्व विधायक, विधान पार्षद सहित प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक का विधिवत उद्घाटन बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष डाo संजय जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में जिला महामंत्री सचिन कुमार एवं धर्मेंद्र साहू ने मंचासिन सभी अतिथियों  का शौल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मान व बाबा गरीबनाथ एवं राम मंदिर का प्रतिक चिन्ह भेंट किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डाo संजय जायसवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के दृष्टिकोण से होने वाले अगामी उपचुनाव सहित सभी चुनाव काफी महत्वपूर्ण चुनाव है। अतः पार्टी के निर्देश का प्रतीक्षा नहीं करते हुए सभी कार्यकर्ता अगामी चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि केंद्र की जन-कल्याणकारी योजनाओं के साथ बिहार की वर्तमान परिदृष्‍य कि चर्चा जन-मानस के बीच हो ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए।
वहीं सभी जिलों से परिचय उपरांत पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद में
बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्वेच्छापूर्वक संगठन के कार्य से जुड़े हैं तो निश्चित रूप से संगठन की रचना के अनुरूप मिले दायित्व के निर्वहन हेतु उनकी सजगता भी आवश्यक है। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता के रूप में हमारी जिम्मेवारी सिर्फ संगठन कार्य तक ही नही बल्कि संगठन को परिवार मानते हुए सभी कार्यकर्ता एक दुसरे के सुख-दुख के सहभागी भी बनें।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती हेतु जानकारियों को साझा करने के साथ सिखने और सिखाने की आदत हर कार्यकर्ताओं को डालनी होगी इसमें संगठन एवं कार्यकर्ता का हित छुपा है। कहा कि आपस में किन विषयों की चर्चा करनी है यह जानकारी हमेसा लेना चाहिए, साथ ही सभी दायित्ववान प्रमुख कार्यकर्ताओं को संगठन क्षेत्र में सामाजिक विश्लेषण, राजनीतिक विश्लेषण, सांगठनिक विश्लेषण व चुनावी विश्लेषण करना आवश्यक है। कहा कि अगामी सभी चुनाव में विजय प्राप्त करने के लिए बूथों के ग्रेडिंग के साथ अपनी पार्टी किस जगह पर कहां पर है उसे कहां पंहुचाना है उसका लक्ष्य निर्धारित कर योजना बनाकर काम करना है।
इस क्रम में संगठन महामंत्री भीखूभाई भाई दलसानिया ने जिले से लेकर मंडल, शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तर तक बैठकों का शेड्यूल तय कर यथाशीघ्र बैठक कर संगठन के शेष छूटे हुए कार्य को अगले तीन महीने में पूरा करने को कहा।
इस दौरान कुढ़नी में पूर्व विधायक केदार गुप्ता और जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में कुढ़नी में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद शहर में युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष नचिकेता पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष निर्मला साहु, संतोष साहेब, आलोक राजा रविरंजन शुक्ला के नेतृत्व में सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने विनोद तावड़े का शहर के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी राधामोहन शर्मा, ओमप्रकाश यादव, प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी बेबी कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, सिद्धार्थ शंभु,  सांसद अजय निषाद, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *