खबरें बिहार

भाजपा द्वारा रामबृक्ष बेनीपुरी महिला महाविधालय के सभागार में प्रबुद्धजन सह बुद्विजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देश भर में चल रहे भाजपा के कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को जिला भाजपा के तत्वावधान में स्थानीय रामबृक्ष बेनीपुरी महिला महाविधालय के सभागार में प्रबुद्धजन सह बुद्विजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में कला, शिक्षा,  साहित्य,विधि सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ केन्द्र सरकार द्वारा जनता के हित में किये जा रहे कार्यों, सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा लोककल्याणकारी कार्यों की चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित पुस्तक मोदी @ 20 सपने हुए साकार का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि
प्रधानमंत्री मोदी जी के सुशासन यात्रा का सार है मोदी@20 सपने हुए साकार नामक पुस्तक, जो प्रधानमंत्री मोदी के संवेदनशील व्यक्तित्व, कुशल प्रशासन, निर्णायक नेतृत्व एवं दूरदर्शिता से परिचित कराती है।
*कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने* कहा कि नरेंद्र मोदी विपरीत परिस्थितियों में भी देश को आगे ले जाने वाले प्रधानमंत्री हैं। कोरोना काल की विभिषिका में यह देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने देखा है। उनके रूप में देश को एक ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जो अपनी विरासत से जुड़कर न सिर्फ गर्व की अनुभूति करता है, बल्कि भारत को एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए संकल्पित भी हैं।
उन्होंने कहा चाहे मोदी सरकार हो या इससे पहले अटल सरकार, भाजपा की सरकारों ने देश के स्वाभिमान को ऊंचा किया है। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे भाजपा की रीति-नीतियों कोे जन-जन तक पंहुचाने हेतु आगे आएं।
*बतौर मुख्य अतिथि* बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए सांसद अजय निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के बड़े-बड़े राष्ट्राध्यक्षों के बीच 78 प्रतिशत मतों के साथ पहले पायदान पर हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश के गौरव को बढ़ाने का काम किया है। भाजपा ने महिलाओं, बालिकाओं, सैनिकों के सम्मान के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद नकली राशन कार्ड, नकली मनरेगा कार्ड, नकली कंपनी और नकली एनजीओ बंद हो गए। उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजनों को जन जागरण के माध्यम से देश को बेहतर दिशा देने के लिए खुलकर सामने आना चाहिए ।
*पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने* कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर
केंद्र की सत्ता का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं. वे एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति से लेकर विश्व पटल पर भारत का नेतृत्व कर रहे व्यक्ति के साथ खड़े दिखाई देते हैं।
*वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता*
विष्णुकांत झा ने कहा कि आज भारत पूरे विश्वास के साथ एक यशस्वी नेतृत्व में उठ खड़ा हुआ है। पूरी दुनिया में जहां पर भी विश्व मानवता के लिए कोइ नीति निर्धारित हो रही है, वह भारत के बगैर क्रियान्वित नहीं हो सकती है। पीएम मोदी की प्रशासनिक क्षमता के कारण ही 2019 में लोकसभा चुनाव में मोदी है तो मुमकिन है का स्लोगन चला। उन्होंने कहा, भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
अपने संबोधन में आर. बी. बी. एम कौलेज की प्राचार्या भाजपा नेत्री डाo ममता रानी ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अग्रणी स्थान है। प्रधानमंत्री मोदी ने मां भारती का गौरव बढ़ाने में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। आज राष्ट्र उनके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर चमक रहा है।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवान लाल सहनी, हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, भाजपा नेता रविन्द्र प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सचिन कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक आनंद कृष्ण ने किया।
कार्यक्रम में विधि क्षेत्र से अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह, अजीत कुमार द्विवेदी,मुन्नी चौधरी, अरविंद कुमार , धर्मेंद्र कुमार, भारत भूषण, असलम साबिर, अहमद आलम, राजेश कुमार, अर्जुन कुमार, आशा झा, रूबी कुमारी, सपना सिंह, अमृता कुमारी, सुबोध कुमार ,रत्नेश कुमार, चंदन कुमार शर्मा, बेबी कुमारी ,रागिनी कुमारी, अर्चना कुमारी
शिक्षा क्षेत्र से डॉ. अंजू सिंह, डॉ. रेनू बाला, डॉ. रेशमा ,डॉ. दिव्या, डॉक्टर नीलू, डॉ. मंजू श्री ,डा.अनिमा, डा. मीनू मनोहर सहित भाजपा नेता धर्मेन्द्र साहू, मनोज कुमार, अंजना कुशवाहा, संजीव झा ,आशीष पिंटू, आलोक राजा, प्रभात कुमार, धनंजय झा, प्रदुमन राणा, सम्राट कुमार ,नचिकेता पांडे, अमरेश विपुल,अमित राठौर, रवि रंजन शुक्ला, शांतनु कुमार ,फेकू राम ,डॉ. रीता पराशर, बॉबी कुमारी, डा. मोनालिसा,डॉ अशोक शर्मा, ओम प्रकाश कुमार, अरविंद कुमार सिंह, केशव चौबे,मुकेश सिंह, प्रणव भूषण, दीपक पोद्दार,रूपेश भारतीय शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *