खबरें बिहार

भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत नेता स्वर्गीय यज्ञ नारायण तिवारी के परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के राज्य कोर कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश के महामंत्री रहे स्वर्गीय यज्ञ नारायण तिवारी के परिजनों से मिला फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल।  परिजनों को दिया सांत्वना तथा ईश्वर से उनके आत्मा को चिर शांति प्रदान करने के लिए  किया प्रार्थना। फ्रंट के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार, महासचिव धर्मवीर शुक्ला ने परिजनों को इस अपार दुख की घड़ी में  हर संभव मदद करने का दिलाया भरोसा ।
                  इस मौके पर फ्रंट के नेताओं ने स्वर्गीय तिवारी के धर्मपत्नी अर्चना तिवारी से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग, मदद  आजीवन करने का भी भरोसा दिलाया।
          इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार, धर्मवीर शुक्ला के अलावा फ्रंट के प्रदेश के संगठन सचिव संतोष पांडे, यज्ञ नारायण तिवारी के अनन्य मित्र पूर्व मुखिया बम भोला जी, सुनील शर्मा( मुखिया), फ्रंट के वरिष्ठ नेता रणधीर कुमार सिंह, युवा नेता निखिल कुमार , फ्रंट के प्रखंड अध्यक्ष श्री कृष्णा सहित कई लोगों ने स्वर्गीय तिवारी के परिजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त किया। विदित हो कि बीते 8 सितंबर को स्वर्गीय तिवारी का निधन इलाज के क्रम में पटना के अस्पताल में हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *