मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। जिला भाजपा द्वारा आयोजित ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा राम दयालु सिंह कॉलेज से चलकर हरी सभा चौक होते हुए कल्याणी चौक, सरैयागंज टावर, कंपनी बाग होते हुए कलमबाग चौक से लंगट सिंह कॉलेज में तिरंगा यात्रा का बाबू लंगट सिंह के मूर्ति पर देश गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के द्वारा गांधी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर समापन हुआ। इसकी तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रकोष्ठ की तरफ से जान लगा दी गई। इसी में भारतीय जनता पार्टी लीची अनुसंधान प्रकोष्ठ के संयोजक लखन लाल सिंह रमन ने बैरिया से अपने जत्थे के साथ रामदयालु सिंह कॉलेज की तरफ रवाना हुए और भारत माता की जयकारे के साथ अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते रहें।

उन्होंने बताया कि सैकड़ों की संख्या में प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए दीवानों की तरह सड़क पर आ गए और राम दयालु सिंह कॉलेज से लेकर लंगट सिंह कॉलेज तक भारत माता और भारतीय जनता पार्टी का जयकारा लगाते रहे। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष रंजन कुमार, बरुराज विधायक अरुण कुमार सिंह, साहेबगंज विधायक राजू सिंह, पारु विधायक अशोक सिंह किसान मोर्चा के अध्यक्ष उमेश पांडे, उपाध्यक्ष विजय पांडे आदि लोगों ने तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने में भरपूर सहयोग किया।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा ने उम्र, जात-पात, धर्म और मजहब सबको पीछे छोड़ दिया। देश और तिरंगे के सम्मान में सब ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाएं, छात्राएं और लड़कियां भी आगे रही। हर किसी के हाथ में तिरंगा और माथे पर तिरंगा वाली पगड़ी थी। चारों तरफ सिर्फ तिरंगा ही नजर आ रहा था। पूरा शहर इस अलौकिक दृश्य का गवाह बना। देश भक्ति गीत ने लोगों में और भी उत्साह भर दिया।