पटना (जनमन भारत संवाददाता)। सिटीजन केयर फाउंडेशन द्वारा संचालित सिटीजन केयर फूड बैंक के द्वारा शहर के गरीब और असहाय बच्चों को फूड पैकेट्स बांटा गया। कुर्जी स्थित होटल जिया ग्रैंड में करीब पचास जरूरतमंद बच्चों को भोजन के साथ हीं बैग किट भी दिया गया जिसमें किताब, कॉपी, पेन, पेन्सिल शामिल था। सिटीजन केयर फूड बैंक का आयोजन संस्था के संस्थापक चंदन कुमार के कुशल नेतृत्व में किया जाता है जिसका उद्देश्य भूखे को पका हुआ खाना खिलाना और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। संस्था के इस अभियान को सफल बनाने में बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव शशांक शेखर, प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील सिंह, नेत्री व समाजसेविका मधु मंजरी सहित अन्य गणमान्य लोगों की भागीदारी रही। संस्थापक चंदन कुमार ने कहा कि कोई भी इक्छुक व्यक्ति इस अभियान से जुड़कर अपने – अपने क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को खाना पहुंचाकर उनकी मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि आगे भी सिटीजन केयर फूड बैंक द्वारा फूड ड्राइव अभियान चलाकर लोगों तक खाना पहुंचाया जाएगा। साथ ही इस अभियान के माध्यम से बच्चों के बीच पठन – पाठन सामग्री का भी वितरण कर उन्हें शिक्षित करने में भी हमारी संस्था प्रयासरत रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिटीजन केयर फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
Related Articles
विज्ञान प्रदर्शनी “इनोविस्ता” का आयोजन डीएवी खबड़ा में धूमधाम से हुआ
मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। डीएवी पब्लिक स्कूल खबड़ा में विज्ञान सह कला प्रदर्शनी “इनोविस्ता” का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान विज्ञान, गणित, कला, सामाजिक विज्ञान,हिन्दी तथा अंग्रेजी विषयों की भी आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएवी मुजफ्फरपुर क्षेत्र के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप […]
देश के पहले अंजीर प्रसंस्करण यूनिट का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया
– हेक्योर एग्रो प्लांट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिल कुमार ने देश के किसानों को दिया तोहफा मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। हेक्योर एग्रो प्लांट प्राइवेट लिमिटेड में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा अंजीर के प्रसंस्करण का शिलान्यास अमैठा पानापुर में किया गया। यह भारत का पहला अंजीर प्रसंस्करण यूनिट है। जिसका लाभ देश […]
इनर व्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर और पुष्पांजलि ने स्तनपान सप्ताह के चौथे दिन जागरूकता अभियान चलाया
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। इनरव्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर और पुष्पांजलि द्वारा स्तनपान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के चौथे दिन जुरन छपरा स्थित डॉक्टर रूपा के क्लीनिक पर स्तनपान सप्ताह मनाया गया। इसमें डॉक्टर रूपा ने महिलाओं को स्तनपान कराने के तरीकों और फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि […]