खबरें बिहार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश विकास की नई इमारत खड़े कर रही है: सुमित्रा जी लालू

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के प्रवास कार्यक्रम प्रारूप के तहत के तहत अंतिम दिन ग राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुमित्रा जी लालू और राजस्थान की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अलका मुद्रा को जिले के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का दर्शन करवाया गया। जिसमें बाबा गरीबनाथ का दर्शन,पूजा,हवन के साथ ही कांटी स्थित माता छिन्न मस्तिका मंदिर में पूजा-हवन के साथ अखाड़ाघाट का रिवर व्यू,फोर लेन का भ्रमण भी करवाया गया।

कार्यक्रम संयोजक भाजपा जिला महामंत्री रीता पराशर ने सभी मुख्य अतिथियों को जिले की सामाजिक- सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया। वही गरीबनाथ मंडल में बूथ स्तरीय कार्यक्रम में मंडल एवं बूथ के लोगो से संवाद किया। मंडल की संयोजक तारा गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जबकि अखाड़ाघाट स्थित राज नारायण सिंह कॉलेज में प्रभावी कार्यकर्ता संवाद में संजोयक रेखा सिंह ने अभी आगत अतिथियों का स्वागत किया।

सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुमित्रा जी लालू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश विकास की नई इमारत खड़े कर रही है। हम सभी देशवासियों को उनके कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है। हम सभी कार्यकर्ताओं का संगठन को नई बुलंदियों तक पहुंचाएं और जिस तरीके से पार्टी के पूर्व के कार्यकर्ताओं ने इतनी विशाल पार्टी बनाने में अपनी भूमिका निभाई है उसे हम और आगे बढ़ाएं और संगठन को ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अलका मुद्रा ने कहा कि हम सभी महिलाएं पार्टी को मजबूत और सशक्त बनाएंगे क्योंकि भारतीय जनता पार्टी नहीं महिलाओं को सही अर्थों में सच्ची राजनीतिक भागीदारी दी है।
वही सभी अतिथियों को वार्ड संख्या 2 की पार्षद गायत्री चौधरी के आवास पर भी स्वागत किया गया।

इस दौरान प्रदेश समिति सदस्य कंचन देवी, जिला उपाध्यक्ष निर्मला साहू, यशस्वी नव श्री, मंजू सिंह, सिमरन साहनी, रेखा सिंह, तारा गुप्ता, बॉबी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *