खबरें बिहार

हरियाली अमावस्या पर सोमनाथ स्वरूप मे दिखे साहूपोखर महादेव

–जगतकल्याण को लेकर हरेक अमावस्या पर महादेव का होता है महाश्रृंगार-प्रभात कुमार
 –हरियाली अमावस्या पितृ शांति और प्रकृति के लिए विशेष
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। साहूपोखर महादेव मंदिर मे सावन व हरियाली अमावस्या पर साहूपोखर पूजा समिति की ओर से साहूपोखर महादेव मंदिर मे भगवान भोलेनाथ का पंचामृत स्नान कर षोडशोपचार पूजन के उपरांत 12 ज्योतिर्लिंग मे प्रथम ज्योतिर्लिंग सौराष्ट्र सोमनाथ के स्वरूप मे सजाया गया।इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य पंडित अजय झा ने भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करा के उपरांत दुध,दही,घी,मध,शक्कर से पंचामृत स्नान कराने के तदोपरांत महाश्रृंगार कर आरती की गयी और प्रसाद का वितरण हुआ।
   पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार ने बताया की जगतकल्याण को लेकर हर अमावस्या को भोलेनाथ का रूद्राभिषेक और महाश्रृंगार किया जाता है सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है इस मौसम मे प्रकृति बचाव के लिए पेङ-पौधे लगाने तथा पितृ शांति के लिए भी इस अमावस्या का विशेष महत्व है।भगवान भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद बनी रहे इसी कामना से पूजा की गयी।
   मौके पर पंडित जितेन्द्र तिवारी,पंडित राजेन्द्र झा,पंडित राकेश तिवारी,श्रीरंजन साहू,मनीष सोनी,धीरज सिन्हा,रौशन महतो,विशाल चौहान,राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *