खबरें बिहार

दुसरी सोमवारी पर उज्जैन महाकाल के रूप मे दिखे साहूपोखर महादेव

–वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रूद्राभिषेक
–हर कष्ट को हरने वाले है महादेव-प्रभात कुमार
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। दुसरी सोमवारी पर साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर मे भगवान भोलेनाथ बारह ज्योतिर्लिंग मे से एक उज्जैन महाकालेश्वर के रूप मे दिखे।
   आचार्य पंडित अजय झा और पंडित कौशल झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रूद्राभिषेक कर पंचामृत स्नात करा षोडशोपचार पूजन के उपरांत महाकाल स्वरूप महाश्रृंगार कर धूप-दीप से आरती की गयी तदोपरांत प्रसाद का वितरण हुआ।
    पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि महादेव कष्टहारक है जटिल से जटिल व्याधि,रोग,दोष और कठिनाइयो को महादेव पूजन करने पर इससे निजात मिल जाता है।
    इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित जितेन्द्र तिवारी,पंडित राकेश तिवारी,पंडित राजेन्द्र झा,पंडित रमण मिश्रा,पंडित वरूण पांडे,मनीष सोनी,श्रीरंजन साहू,विवेकानंद मिश्र,मनीष कुमार,धीरज सिन्हा,तारा गुप्ता,विशाल चौहान,प्रणय कुमार सहित दर्जनो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *