

–भाजपा गरीबनाथ मंडल ने मिठाई खिलाकर और दीप जलाकर मनाई खुशी
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भाजपा गरीबनाथ नगर मंडल की ओर से धर्मशाला चौक पर भारत के 15 वें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बनने पर दीप जलाकर और एक दुसरे को मिठाई खिलाकर और बांट कर खुशी का इजहार किया।इस दौरान भारत माता की जय के खूब जयकारे भी लगे।
अध्यक्ष प्रणव भूषण मोनी ने कहा कि एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद पर सुशोभित कर पीएम नरेन्द्र मोदी और एनडीए ने भारत का मान बढ़ाया है।
मौके पर वरिष्ठ भाजपा जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार,वरिष्ठ भाजपा नेता भोला चौधरी,नगर महामंत्री उदयशंकर सिंह नन्हे,मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार साहु,राजेश कुमार पिंटू,रमन मिश्रा,अशोक शर्मा,तारा गुप्ता,माधुरी गुप्ता,विशाल चौहान,चंदन गुप्ता,विवेक,ओमप्रकाश सिंह,विशाल चौधरी,चंदन साहू,विक्रम कुमार सहित दर्जनो भाजपाई मौजूद रहे।