खबरें बिहार

पहली सोमवारी पर भोलेनाथ का मखाना से हुआ महाश्रृंगार

–भोलेनाथ जगत के पालनहार-प्रभात कुमार
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। साहूपोखर महादेव मंदिर मे पहली सोमवारी पर भोलेनाथ का मखाना से महाश्रृंगार किया गया।इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य पंडित अजय झा  ने भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन के उपरांत दुध,दही,घी,मध,शक्कर से स्नान करा कर  रूद्राभिषेक कराया तदोपरांत महाश्रृंगार कर धूप-दीप से आरती की गयी और प्रसाद का वितरण हुआ।
   पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि भोलेनाथ जगत के पालनहार है कितनी बङी समस्या क्यो ना हो जिसने भोलेनाथ को एक लोटा जल भी चढा दिया उसके सारे संकट दुर हो जाते है।साथ ही इन्होने कहा कि जीआई टैग युक्त मखाना से बाबा का महाश्रृंगार किया गया ताकि अनाज-सम्पदा की कभी भी आमजनो और खासकर किसानो को परेशानी ना हो।
   मौके पर पंडित राकेश तिवारी,पंडित जितेन्द्र तिवारी,मनीष सोनी,धीरज सिन्हा,पंडित विवेकानंद मिश्रा,पवन महतो,रौशन महतो,नवीन कुमार,प्रो सुमंत शुक्ला,तारा गुप्ता सहित दर्जनो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *