खबरें बिहार

सरोज को अध्यक्ष, कामेश्वर, दीपक, विकास, अजीत को फ्रंट का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर नेताओं ने किया स्वागत

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भूमिहार ब्राह्मण समाजिक  फ्रंट का सरैया में संपन्न हुए प्रतिनिधि सम्मेलन में सरैया प्रखंड के लिए सरोज कुमार चौधरी को फ्रंट का प्रखंड अध्यक्ष, कामेश्वर शुक्ला, विकास शाही, दीपक कुमार एवं अजीत कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर फ्रंट के नेताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है
         फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा , कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार , सुधीर शर्मा ,उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,  वीणा शाही, कोषाध्यक्ष पी एन सिंह आजाद, महासचिव धर्मवीर शुक्ला, सचिव एल एन सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह( मुखिया), जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ,महासचिव रणधीर कुमार सिंह, युवा के अध्यक्ष शांतनु सत्यम तिवारी, छात्र के अध्यक्ष अंकेश कुमार, जिला पार्षद विपिन साही,  जितेश कुमार उर्फ राजा बाबू मुखिया सोनू कुमार सिंह ने प्रतिनिधि सम्मेलन में चुने गए इन सभी अध्यक्षों का स्वागत करते हुए इन्हें बधाई दी है। इन नेताओं ने आशा व्यक्त किया है कि इन लोगों के मेहनत व प्रयास से संगठन को काफी बल मिलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *