खबरें बिहार

संजय बने पारू प्रखंड फ्रंट के अध्यक्ष

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने पारू प्रखंड इकाई को पुनर्गठित करते हुए संजय कुमार सिंह (फुलवरिया) को प्रखंड अध्यक्ष एवं घनश्याम कुमार (पंसस)जाफरपुर को युवा  इंकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है । जिला अध्यक्ष द्वारा जारी मनोनयन पत्र में दोनों अध्यक्ष से एक पखवारे के भीतर प्रखंड के सभी पंचायतों में कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया है।
            इस मनोनयन पर फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार, महासचिव धर्मवीर शुक्ला, कोषाध्यक्ष पीएन सिंह आजाद, सचिव एल एन सिंह, कमलेश कुमार सिंह, रणधीर कुमार सिंह, विनय ठाकुर, डॉ आनंद कुमार, शिवेशवर शर्मा, जिला युवा का अध्यक्ष शांतनु सत्यम तिवारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। नेताओं ने इस मनोनयन से पारू प्रखंड में फ्रंट को अधिक से अधिक मजबूती मिलने का उम्मीद जताई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *