खबरें बिहार

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारी मंडल का बैठक जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा उमेश पांडे के अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में 4 जून से 15 जून तक चलने वाले सेवा सुशासन गरीब कल्याण पर्व के प्रथम दिन 4 जून को किसान मोर्चा द्वारा किसानों के लिए किए गए केंद्र एवं बिहार सरकार के कार्यों को किसानों तक पहुंचाने के लिए पदयात्रा तथा किसान सम्मान समारोह के लिए सभा आयोजित करने के लिए तैयारी पर चर्चा किया गया। भाजपा जिला कार्यालय से बैठक में तय किया गया कि 4 जून को सरैयागंज टावर स्थित गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा प्रारंभ किया जाएगा। उसके बाद शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर किसान सम्मान सह धन्यवाद सभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में भाजपा जिला  उपाध्यक्ष एवं एवं किसान मोर्चा प्रभारी मनीष कुमार, लीची अनुसंधान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लखन लाल सिंह रमन, क्षेत्रीय प्रभारी कपिलेश्वर प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामप्रवेश राय, राम नरेश ठाकुर, विजय कुमार पांडे, महामंत्री अनिल यादव, मंत्री सुरेश कुशवाहा, पारसनाथ साह,  नवीन झा, हरि किशोर यादव, मनोज नेता सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *