खबरें बिहार

पावर वुमन ऑफ बिहार अवार्ड – 2022 से सम्मानित हुई बिहार की 40 महिलाएं

पटना (जनमन भारत संवाददाता)। मदर्स डे के अवसर पर नारी नीति फाउंडेशन इंडिया एवं ब्रांड एनसी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बीआईए हॉल में पावर वुमन ऑफ बिहार अवार्ड – 2022 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत उद्घाटनकर्ता बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री, बिहार सरकार सम्राट चौधरी, खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, बिहार सरकार लेसी सिंह, विशिष्ट अतिथि माया शंकर, समीर परिमल, कुमार अरुणोदय, दिलीप कुमार, प्राणतोष दास, डॉ. हिमांशु गर्ग, स्वयं प्रकाश एवं अमिताभ ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद आगत अतिथियों द्वारा अलग – अलग विधाओं में महारत हासिल करने वाली 40 महिलाओं को अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने बिहारवासियों को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित होने वाली सभी महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम आयोजक एवं देश के प्रख्यात फैशन डिजाइनर नितीश चंद्रा ने कहा कि पावर वुमन ऑफ बिहार अवार्ड प्यार और त्याग की मूरत कहे जाने वाली सभी मांओं को समर्पित है। उन्होंने बताया कि आज हमने पूरे बिहार से ऐसी 40 महिलाओं को सम्मानित किया है जिन्होंने अपने दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया है, समाज के लिए प्रेरणादायी काम किया है और अपने कार्यक्षेत्र में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण नारी समाज को सकारात्मक सन्देश देना व उनके सपनों को नए पंख देना है। महिला हमेशा से पूजनीय रही है, हमें उनका सम्मान करना चाहिए।
नितीश चंद्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सम्पूर्ण नारी समाज को यह बताना चाहते हैं की नारियां खुद सक्षम और काबिल है अपने कार्यों को अच्छे ढंग से करने के लिए। उन्हें किसी सहारे की जरूरत नहीं, बस कमी है अपने अंदर छुपे हुए प्रतिभा को पहचानने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में रितेश  चौधरी,  दिव्या सिंह, गौरव, संजय चैधरी, मुकेश सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में सोमा चक्रवर्ती, डॉ. खुशबू, इश्मीत चावला, आरजे सुरभि, दिव्या सिंह, प्रीती भलोटिया, हिमानी मिश्रा, सुषमा साहू, डॉ. पल्लवी विश्वास, मोनिशा दुबे, शारदा नितीश सिंह, निशा डिडवानिया, पल्लवी सिन्हा, स्वेता सिंह, डॉ. नाजिया तबस्सुम, निशा सिंह, प्रियदर्शनी त्रिवेदी, जिया गोस्वामी, डॉ. सुखप्रीत कौर, विशाखा कुमारी, पल्लवी मिश्रा, डॉ. बिन्दा सिंह, सागरिका चौधरी, अनमोला  कुमारी, अमृता भूषण, रंभा झा, प्रिया पांडेय, सरिता मिश्रा, अंजलि राज, आरती सिंह, कंचन नाथ, कोमल, स्मिता गुप्ता, स्मिता पराशर, अर्चना वर्मा, पवनप्रीत कौर, सुष्मिता रॉय, डॉ. अचला वर्मा, शिवांगी कुशल सराफ, ज्योत्सना प्रियर्दर्शी शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *