खबरें बिहार

भाजयुमो ने बेबी कुमारी की जीत के लिए निकाली बाईक रैली

मुजफ्फरपुर। भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा बोचहा चुनाव को लेकर पांच स्थानों से बाईक रैली निकाली गई। पहली रैली मुशहरी के छपड़ा मेघ से निकली गई जिसे विधायक राजेश सिंह और रितेश सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया, जो दूधनाथ मंदिर से बैकटपुर ,नरौली, मणिका डुमरी होते हुए मुशहरी चौक पर समाप्त हुआ। इसका नेतृत्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजीत कुशवाहा ने किया।
दूसरी रैली जो जीरोमाइल से निकली उसे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय गुप्ता ने झंडा दिखाया और नेतृत्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रौनक सिंह ने किया। यह अखड़ाघाट होते हुए माई स्थान, जिया लाल चौक, अहियापुर, सहबजापुर,भिखनपुर, झपहा, बखरी होते हुए जीरोमाइल पर समाप्त हुआ।
तीसरी रैली मिठनपुरा से निकली जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने झंडा दिखाया और नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष नचिकेता पांडे ने की शेरपुर,सुस्ता,कन्हौली, बिशुनदत्तपुर, रोहुआ, से होते हुए मुशहरी चौक पर समाप्त हुआ।
चौथी रैली सरफुद्दीनपुर से निकली जिसे मंत्री रामप्रीत पासवान ने झंडा दिखाया और नेतृत्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया मैदापुर, विशुनपुर जगदीश, बलथी, आदि गोपालपुर होते हुए मझौली में समाप्त हुआ।
पांचवी रैली साकेत कुमार के नेतृत्व में निकला जो बोचहा कार्यालय से होते हुए कर्णपुर उत्तरी, दक्षिणी, लोहसरी, भूताने चौक, सहिला रामपुर , देवगण  होते हुए उनसर में समाप्त हुआ।
जिसमे प्रमुख रूप से सिद्धार्थ कुमार, संतोष रंजन, राजा सिंह, साहेब साह, अमित राठौर इत्यादि प्रमुख रूप से थे।कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *