खबरें बिहार

गिरिराज सिंह फैंस क्लब द्वारा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भव्य स्वागत किया गया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। गिरिराज सिंह फैंस क्लब द्वारा रविवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह का भव्य स्वागत नरौली, रोहुआ मठ , रोहुआ चौक, खादी भंडार, इमली चट्टी में कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। बोचहां की भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी द्वारा केंद्रीय मंत्री का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया गया। वही विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ केंद्रीय मंत्री के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वह क्लब के कार्यकर्ताओं की हौसले को देखकर अभिभूत है। वही बेगूसराय वाली घटना को लेकर उन्होंने कहा कि पुतला दहन से किसी राजनीतिक मतलब को नहीं निकाला जाना चाहिए। बिहार में सुशासन की सरकार है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। हम लोग एनडीए गठबंधन में पांच वर्षों तक सरकार  चलाएंगे और बिहार को विकास की ओर ले जाएंगे।
वही क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए हम सभी कार्यकर्ता कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। सभी जगहों पर तोरण द्वार और ढोल नगाड़े की व्यवस्था की गई थी। कार्यकर्ताओं में जोश देखते ही बन रहा था। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
 जबकि क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजीव कुमार ने भी कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की और कहा कि केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में पूरे देश के गांव गांव में विकास की गंगा बह रही है।
 इस अवसर पर रोशन कुमार सिंह, अनंत विजय, महेश बाबू, मुकुल सिंह, चंदन कुमार सिंह, राजा कुमार, चंदन कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, धनंजय कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार, धनुष कुमार, उमाशंकर चौधरी, सुनील कुमार, राजू रंजन, शंभू कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। वह समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *