खबरें बिहार

गिरिराज सिंह फैंस क्लब द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। गिरिराज सिंह फैंस क्लब द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन गुरुवार को इमलीचट्टी स्थित जनता दल यूनाइटेड पार्टी कार्यालय पर किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया गया।
क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजीव कुमार ने कहा कि बेगूसराय में माननीय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। लेकिन इस आवाज को दबाने के लिए जदयू के पूर्व दो विधान पार्षद रामबदन राय और महिपाल राय ने  केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन किया। इस घटना ने जदयू की मानसिकता को बताया है। क्योंकि क्लब हिंदुओं की रक्षा के लिए काम करती है। अगर किसी भी हिन्दू पर खतरा होगा, तो हम कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते है। हम पूरे बिहार में आंदोलन करेंगे।
 वही विश्व हिंदू रक्षा संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रवीण कुमार ने कहा कि बेगूसराय की घटना ने जदयू के विचारधारा को सामने लाकर रख दिया है। हम इस मानसिकता को कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते है। अगर दोनों पूर्व विधान पार्षद को पार्टी निष्कासित नहीं करेगी, तो पूरे बिहार में आंदोलन किया जाएगा और जगह-जगह पुतला दहन कर विरोध जताया जाएगा।
इस अवसर पर अनंत विजय, रौशन कुमार सिंह, शंभू कुमार, उमाशंकर चौधरी, राजू रंजन, दिनेश झा, महेश बाबू, जिलाध्यक्ष मुकुल कुमार, राकेश कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक सिंह, अजय मेहरा, कमल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्येकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *