खबरें बिहार

बिहार, केवल एक राज्य मात्र नहीं है। यह स्थान है वेदों और प्राकृतिक सौंदर्य के साथ भारत के स्वर्णिम इतिहास का साक्षी: रंजन

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। बिहार राज्य के 110 वें स्थापना  दिवस को जिला भाजपा ने  हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर स्थानीय डाक बंगला रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने शांति, सद्भावना का संदेश लिए गुब्बारा उड़ाया।
मौके पर नेताओं ने बिहार की पहचान और अस्मिता पर प्रकाश डाला।
इस दौरान बिहार के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति पर विचार व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि भारत के स्वर्णिम इतिहास का साक्षी सीता और गुरु नानक देव की जन्मस्थली बिहार, केवल एक राज्य मात्र नहीं है। यह स्थान है वेदों और प्राकृतिक सौंदर्य का। कहा कि
ऐतिहासिक स्थल, उपजाऊ भूमि और विभिन्नताओं से भरा यह राज्य अपने आप में अनोखा है और इसे अनोखे राज्य के गठन को उत्सव के रूप में मनाने के लिए बिहार दिवस का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में भी बिहार की भूमि प्रतिभा का निरंत सृजन करती रही है आज भी बिहार के युवा देश के कई प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना परचम लहरा कर बिहार को गौरवान्वित कर रहे हैं।
     इस अवसर पर भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ प्रसाद प्रसाद के द्वारा  सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, मनोज सिंह,जिला उपाध्यक्ष निर्मला साहू,जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार,आलोक राजा, संचित शाही, जिला मिडिया प्रभारी सम्राट कुमार,धनंजय झा,उमेश पाण्डेय,डॉ रागिनी रानी,नचिकेता पाण्डेय,रविरंजन शुक्ला,नंद किशोर पासवान, मो अलीमुद्दीन चुन्नू,मनोज नेता,अभिषेक सौरभ,अनिल ओझा,संजय ओझा,आंनद कृष्णा, मनोज पिंटू, नीलम सिंह,संतोष साहेब,विजय पाण्डेय,हरी किशोर बैठा,अमरेश विपुल, विकास गुप्ता, राकेश पटेल,नीतेश दुबे,आदित्य, मृत्युंजय पासवान, आदर्श वर्मा, तुषार गर्ग,मोनू खान,विशाल चौहान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *