खबरें बिहार

जन औषधि केन्द्र की संचालिका भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. रागीनी रानी को जन औषधि ज्योति सम्मान से सम्मानित किया गया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। जन औषधि दिवस पर  प्रधानमंत्री के देशभर के विभिन्न प्रदेशों के जन औषधि केन्द्र के संचालकों एवं इस परियोजना के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम में  देशभर से चुने गए जन औषधि केन्द्र महिला संचालक के लिए बिहार में सबसे अच्छा प्रदर्शन के लिए माड़ीपुर जन औषधि केन्द्र की संचालिका भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डाo  रागीनी रानी को जन औषधि ज्योति सम्मान से सम्मानित किया गया।
डॉ. रागिनी रानी को नई दिल्ली स्थित अग्रवाल सभागार गोविंदपुरी के कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर ज्योति सम्मान से सम्मानित किया।
डाo रागिनी रानी के इस उपलब्धि पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आज जन औषधि दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी जी को जन औषधि ज्योति सम्मान मिलना महिला सशक्तिकरण का प्रतिक है। कहा कि अपनी मेहनत और लगन के बल पर वे देश भर में जिले का नाम रौशन करें ऐसी कामना है।
बधाई देने वालों में सांसद अजय निषाद, प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी बेबी कुमारी, विधायक डाo अरूण सिंह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहु, मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, ब्रजबिहारी पासवान, राजकुमार साह, चंदा देवी, निर्मला साहु, जिला मंत्री संजीव झा, रविकांत सिन्हां, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, संचित शाही,आलोक राजा, नचिकेता पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, नंदकिशोर पासवान, धनंजय झा, रिता पराशर, बौबी, निलम सिन्हा अलिमुद्दिन चुन्नू, सम्राट कुमार, अभिषेक सौरभ, सुजीत कुमार आदि के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *