खबरें बिहार

गायघाट रिमांड होम की घटना ने पूरे मानवजाति को शर्मसार कर दिया है: कंचन कुमारी

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (एआईएमएसएस) की ओर से गायघाट रिमांड होम की घटना को  लेकर  राज्य स्तरीय प्रतिवाद के मौके पर मुजफ्फरपुर में ऑनलाइन प्रतिवाद आयोजित किया गया। इस मौके पर संगठन की मुजफ्फरपुर प्रभारी कंचन कुमारी ने घटना की कड़ी भर्त्सना किया और उन्होंने कहा कि गायघाट रिमांड होम की घटना ने पूरे मानवजाति को शर्मसार कर दिया है। इस  घटना में राज्य सरकार की उच्च अधिकारियों की संलिप्तता संदिग्ध है। इस रिमांड होम में लड़कियों का भयंकर यौन- उत्पीड़न होता रहा है।  लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करने के लिए नशीली दवाओं का प्रयोग भी किया जाता है। लड़कियों को जान से भी मार देने की खबर है।
    उन्होंने सरकार से मांग किया कि
1. गायघाट रिमांड होम मामले की संपूर्ण जांच पटना हाई कोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाकर की जाए
2. इस कुकृत्य में शामिल दोषियों को कठोर सजा दी जाए
3. रिमांड होम को जेल की तरह  नहीं, बल्कि सुधार गृह के रूप में बनाया जाए। इसके लिए गृह के भीतर स्कूल, मानसिक रूप से बीमार के लिए डॉक्टर का इंतजाम किया जाए
4. महिला संगठनों ,मानवाधिकार संगठनों को अधिकार दिया जाए कि वे जब चाहें,सुधार गृह में जा सकें
5. पटना हाईकोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *