मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट द्वारा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की 61वी पुण्यतिथि फ्रंट के अध्य्क्ष पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार, महामंत्री धर्मवीर शुक्ला, कोषाध्यक्ष आज़ाद बाबू ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्वलन एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर फ्रंट के मुजफ्फरपुर अध्य्क्ष अरुण सिंह , प्रोफेसर अरुण कुमार, रामकिशोर सिंह, लक्ष्मी बाबू, सी पी सिंह , सुनिल सिंह , जीतेन्द्र कुमार, पप्पू सिंह , शिवेश कुमार, निखिल, रणधीर , संजय ठाकुर फ़ौजी, विनय ठाकुर, सुनिल मुखिया, प्रकाश सहित सैकड़ो लोगो ने श्री बाबू के चरणों में श्राद्ध सुमन अर्पित कर उनको याद किया।
