खबरें बिहार

डी.ए.वी.बखरी में उप क्षेत्रीय निदेशक एस के झा का अभिनंदन समारोह एवंं कंबल वितरण संप

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। डीएवी स्कूल के उप क्षेत्रीय निदेशक बिहार परिषद एस के झा को सीएमसी के द्वारा महात्मा हंसराज सम्मान मिलने के उपलक्ष्य में डीएवी बखरी में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एस के झा ने शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता है।विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोड़ दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, उन बच्चों को उप क्षेत्रीय एसके झा की ओर से पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की तरफ से उप क्षेत्रीय निदेशक को  शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

परोपकराय ही इदम् शरीरम, इसी भावना को जीवंतता प्रदान करते हुए, डी ए वी विद्यालय की बखरी शाखा मे दीन, असहाय, एवं, बृद्ध महिला पुरुषों के बीच करीब 150 कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर  डी ए वी खबरा के प्राचार्य मनोज कुमार झा के अलावा मुजफ्फरपुर क्षेत्र के अलावा अन्य डीएवी विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की वरीय शिक्षिका चांदनी सिंह के द्वारा किया गया। अंत में शांति पाठ करके के कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *