मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। बैरिया कोल्हुआ पैगंबरपुर में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला कल्याण संस्थान के कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कुछ नए सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया एवं संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। जिसमें सेवा समर्पित फाउंडेशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला कल्याण संस्थान, जो समाज में हो रहे भ्रष्टाचार एवं घरेलू हिंसा तथा मानव अधिकार के हनन के लिए आवाज उठाती है। उक्त जानकारी संस्था की राष्ट्रीय सचिव सोनल सिंह ने दी।उन्होंने कहा कि सेवा समर्पित फाउंडेशन के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना तथा आने वाले दिनों में महिलाओं के उत्थान के लिए काम करेगी। इस सम्मेलन को सफल बनाने में राष्ट्रीय मुख्य संयोजक राजीव प्रताप सिन्हा ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर संस्था के पप्पू कुमार सिंह, राज सिंह, निशी प्रकाश, आदित्य सोनल सिंह, अखिलेश कुमार, नवल नयन, रीना नयन, निर्मला शर्मा, पुष्पमाला, किरण भारती, गुड्डी ठाकुर, नीरज कुमार, आनंद कुमार, विकास कुमार, कुमारी रेनू समिति कई सदस्य उपस्थित थे।
