मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण भाजपा के गरीब नाथ मंडल के उपाध्यक्ष धीरज सिंह के द्वारा किया गया। इन जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण करते हुए धीरज सिंह ने कहा कि आगे भी इस तरीके का सहयोग जरूरतमंदों को दिया जाएगा। सभी लोगों को सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और विकास कार्य को गति देने में अपना सहयोग करना चाहिए। इस कार्य में उनके साथ आशुतोष निराला, सत्यम शर्मा और मयूकेश कुमार शामिल थे।
