मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। जिले के सिविल कोर्ट के अधिवक्ता और एडवोकेट्स एसोसिएशन के सदस्य विजय कुमार मिश्र के आकस्मिक निधन पर एडवोकेट्स एसोसिएशन में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरीय अधिवक्ता रामशरण सिंह ने किया, उन्होंने कहा कि विजय कुमार मिश्र एक जुझारू एवं कर्मठ अधिवक्ता थे। उनके निधन से अधिवक्ता समाज को काफी अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई कदापि नही की जा सकती है। सभा का संचालन एसोसिएशन के महासचिव वीरेंद्र कुमार लाल ने किया। सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया। मौके पर वरीय अधिवक्ता विजय कुमार शाही, मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा, मुकेश ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, अशोक सिंह, एस. रहमान, रंजन कुमार, राजू रंजन, संगीता कुमारी, ब्रजेश कुमार, रामसरोज सिंह सहित एसोसिएशन के सभी अधिवक्तागण मौजूद थे।
Related Articles
प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महामृत्युंजय का जाप किया गया
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को प्रधानमंत्री के लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की मंगल कामना को लेकर पूजा अर्चना की गई। महिला कार्यकर्ताओ ने महामृत्युंजय का जाप किया। इस अवसर पर मौजूद महिला मोर्चा की […]
नीतीश कुमार के दिन लद गए अब जनता नहीं कर रही पसंद: सतीश चंद्र दुबे
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भाजपा के सांसद सतीश चंद्र दुबे ने आज कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर कई गांवों में जनसंपर्क चलाया । सांसद दुबे ने कहा कि नीतीश कुमार के दिन अब लद गए हैं। जनता उनको नकार रही है। जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरा चरित्र व काम पर भरोसा है। पीएम […]
फ्रंट का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने जिले के कई प्रखंडों में संगठन को पुनर्गठित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिला अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में साहेबगंज प्रखंड में रंजन चौधरी , मुसहरी प्रखंड में दीपक कुमार तथा मुरौल प्रखंड में विजय कुमार मिश्रा (मुखिया) […]